jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Harda News: प्रेक्षक श्री बाली ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का निरीक्षण किया


हरदा :
विधानसभा निर्वाचन के दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने शुक्रवार को टेमागांव पहुँचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके अलावा प्रेक्षक श्री बाली ने टेमागांव के आसपास के ग्रामों के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिये निर्देश दिये। उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिये पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिये दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा। प्रेक्षक श्री बाली ने ग्राम राजाबरारी के राधा स्वामी हायर सेकण्ड्री स्कूल में छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक किया।