jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda News : मतदाता जागरूकता गतिविधियां सम्पन्न

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान हरदा जिले में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में निबन्ध प्रतियोगिता, रंगोली, जागरूकता रैली तथा मतदाता जागरूकता शपथ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमे एलबीएस कॉलेज से जया राठौर ने प्रथम, होली फेथ महाविद्यालय की पायल चौहान ने द्वितीय एवं शिवानी वटके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हरदा बाय पास स्थित बाल गृह भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में छवि चौहान ने प्रथम, गायत्री धुर्वे ने द्वितीय तथा अंजली मर्सकोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस निबन्ध प्रतियोगिता में महाविद्यालय में पढ़ने वाली प्रथम बार मतदान करने वाली 40 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं ने नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
इसके अलावा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के ग्राम सारंगपुर व चौकड़ी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। ग्राम गहाल में मनरेगा के मजदूरों को मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत भवन मसनगांव, ग्राम कांकरिया, ग्राम सांगवामाल में उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।