ब्रेकिंग
घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

harda news : महिलाओं बच्चियों के प्रति बढ़ते अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका

जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से दिन-प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं – प्रमिला सिंह ठाकुर

मकड़ाई समाचार हरदा। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, नाबालिक बच्चियों के बलात्कार की घटनाओं को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला फूंका और नारे बाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे को सौंपा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों पर अपराधों में प्रत्येक दिन बढोतरी होती जा रही है। असमाजिक तत्वों को कानून प्रशासन का भय नहीं है। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र से महिलाओं पर अत्याचार छोटी बच्चियों के बलात्कार की खबरे आती रहती है। जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से दिन-प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। छोटी-छोटी लड़कियों को बर्बरता का शिकार होना पड़ रहा है। रोजाना कहीं न कहीं घटनाएं हो रही हैं, इससे प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है। खासतौर पर महिलाएं दिन में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार भयमुक्त समाज का नारा दे रही है। जिससे महिलाओं बच्चियों में डर बैठता जा रहा है।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को अपराधों में नंबर वन बना दिया है। प्रदेश में न तो छोटी बच्चियां सुरक्षित है। महिलाओं के शाश्क्तिकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार केवल खोखले वादे करती है। बढ़ते अपराधो के प्रति शासन प्रशासन की कोई सजगता नजर नहीं आती है।

पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अत्याचार के मामले में देश में शीर्ष पर है। प्रदेश में छोटी बच्चियों के मामा शिवराज सिंह चौहान है। इनके राज्य में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।

पूर्व न.पा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि भाजपा सरकार की पुलिस पर पकड़ नहीं बची है। देश और प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के प्रति लगातार अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान गिरिजा पुरोहित, नेहा वर्गिस, बबिता सोनकर, सीमा सोनकर, माधुरी सोनकर, दीपाली गार्गव, राजश्री गोरखे, राजवंती लखोरे, वंदना पाटिल, मोहन साईं, नईम खान, संतोष पुरोहित, शेख असफाक, रामनारायण निवारे, अजय सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र शिंदे, संजय अग्रवाल, रुपेश पटेल, अनिल सुरमा, रमेश सोनकर, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं ओर कांग्रेसजन मौजूद रहे ।