हरदा : जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा में कार्य कर रही वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से वर्ष 2022 में महुआ फूल का संग्रहण किया गया था, जिसकी ई-नीलामी 9 अक्टूबर से शुरू होगी। वन मण्डलाधिकारी एवं पदेन प्रबन्धक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा ने बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों द्वारा वर्ष 2022 में महुआ फूल का संग्रहण किया गया है, जिसकी मात्रा 182.82 क्विंटल है। उन्होने बताया कि महुआ फूल को टेमागांव में दुकान में 105.03 क्विंटल, सिराली में 71.50 क्विंटल एवं नयापुरा में 6.29 क्विंटल भंडारित रखा गया है। महुआ फूल का विक्रय बीएसई-ई मार्केट लिमिटेड के बीम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होने बताया कि खरीददार अधिकृत सेवा पोर्टल पर पंजीयन कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। ई-नीलामी प्रक्रिया की शर्ते एवं संशोधन लघु वनोपज संघ भोपाल की वेबसाइट www.mfpfedration.org.in, emfp.mp.gov.in तथा सेवा प्रदाता पोर्टल www.bsebeam.com पर देखी जा सकती है।
ब्रेकिंग
