jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Harda News : महुआ फूल विक्रय हेतु ई-नीलामी 9 अक्टूबर को होगी |

हरदा : जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा में कार्य कर रही वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से वर्ष 2022 में महुआ फूल का संग्रहण किया गया था, जिसकी ई-नीलामी 9 अक्टूबर से शुरू होगी। वन मण्डलाधिकारी एवं पदेन प्रबन्धक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा ने बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों द्वारा वर्ष 2022 में महुआ फूल का संग्रहण किया गया है, जिसकी मात्रा 182.82 क्विंटल है। उन्होने बताया कि महुआ फूल को टेमागांव में दुकान में 105.03 क्विंटल, सिराली में 71.50 क्विंटल एवं नयापुरा में 6.29 क्विंटल भंडारित रखा गया है। महुआ फूल का विक्रय बीएसई-ई मार्केट लिमिटेड के बीम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होने बताया कि खरीददार अधिकृत सेवा पोर्टल पर पंजीयन कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। ई-नीलामी प्रक्रिया की शर्ते एवं संशोधन लघु वनोपज संघ भोपाल की वेबसाइट www.mfpfedration.org.in, emfp.mp.gov.in तथा सेवा प्रदाता पोर्टल www.bsebeam.com पर देखी जा सकती है।