Harda: मालयान (पिक अप ) में वाहन चालक/मालिक द्वारा अक्सर सवारी बैठाकर परिवहन करते है ,जो कि दुर्घटना होने पर अधिक संख्या में जनहानि होने की संभावना बनी रहती है । पूर्व में पिक अप मालयान द्वारा हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में यातायात पुलिस द्वारा मालयान में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
यातायात प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा भ्रमण के दौरान हरदा वायपास नेशनल हाईवे पर सवारी बैठाकर परिवहन करने वाली तीन पिकअप वाहन को रोका गया जिनमें प्रत्येक में 25 से 30 सवारी पायी गई जिन्हे तत्काल पिक अप से उतार कर आने वाले सवारी वाहनों में बैठाकर रवाना किया गया एवं 03 पिक अप वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 1500 रू समन शुल्क वसूल किया गया । एवं यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 चालकों पर चालान कर 13900 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

