हरदा : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले के ग्राम बोबदा तहसील रहटगांव निवासी भैयालाल कोरकू की कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना होने से मृत्यु गत दिनों हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत इनके परिजनों के लिये कुल 4 लाख रूपये की राहत स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि भैयालाल के परिजन श्री साबूलाल, रामसिंह, मिश्रीबाई और मनकु को एक-एक लाख रूपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा नीलबढ़ माल में बाबूलाल पिता भैयालाल कोरकू निवासी बोबदा रहटगांव की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत इनके परिजनों के लिये कुल 4 लाख रूपये की राहत स्वीकृत की गई है। इसमें से मृतक के परिजनों श्री साबूलाल, रामसिंह, मिश्रीबाई और मनकु को एक-एक लाख रूपये की राशि दी जाएगी।