jhankar
ब्रेकिंग
युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

Harda news: मॉडिफाईड सायलेंसर से फटाके फोड़ने वाली बुलेटो पर की सख्त कार्यवाही,नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 चालकों पर की चालानी कार्यवाही!

हरदा। यातायात पुलिस ने जिला मुख्यालय पर चलाया अभियान। हरदा में बुलेट के सायलेंसर को मॉडिफाईड कर तेज आवाज एवं फटाके की आवाज निकालने वाले चालकों के विरूद्ध शहर के वरिष्ठ जन एवं जन-प्रतिनिधियों से लगातार शिकायत मिल रही थी।

जिन पर नकेल कसने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत यातायात प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा अपने थाना यातायात के अधिकारी/कर्चचारीयों की 06 टीम बनाकर शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात किया गया।

- Install Android App -

,जिनके द्वारा शहर में चल रही 40 से अधिक बुलेटों को थाना यातायात लाया गया।
जिनके सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया ।
, जिनमें से कुल 11 बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई एवं फटाके की आवाज निकालने वाले 06 सायलेंसर जप्त किये गये । थाना यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 चालकों पर चालान कर 14900 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि शहर में बुलेटों द्वारा फटाके की आवाज निकालते हुये शहर की गलियों से निकलने वाले चालकों के विरूद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी।

जिनमें वृद्दजनों को अचानक से फटाके की आवाज आने पर मानसिक एवं अन्य शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । जिससे थाना यातायात को अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। मॉडिफाईड सायलेंसर वाली बुलेटो के विरूद्ध अभियान सतत जारी रहेगी ।