ब्रेकिंग
हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ...

harda news : युवा कांग्रेस पदाधिकारी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार को स्थानीय बागवान पेलेस होटल में युवा कांग्रेस की यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एवं नवम्वर माह में मध्य प्रदेश में आ रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी राजीव पटनायक, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव विजय पारदी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल जिलाउपाध्यक्ष अनुगृह तोमर हरदा विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण एवं टिमरनी विधानसभा अध्यक्ष अमित पाटिल के द्वारा ली गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, कार्य. अध्यक्ष बद्री पटेल, कार्य.अध्यक्ष ओम सोलंकी, पूर्व यूका अध्यक्ष आमिर पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, कांग्रेस नेता विजय सिंह सुरमा, हरदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास, उत्तम तेनगुरिया, सुरेन्द्र विश्नोई, योगानंद राजपूत उपस्थित थे।

- Install Android App -

बैठक में प्रदेश सह प्रभारी राजीव पटनायक के द्वारा युवा कांग्रेस संगठन के किये गए कार्यों की समीक्षा की यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान हेतु दायित्व दिए गए। एवं आगामी कार्यक्रमो की रूप रेखा को तैयार करते हुए भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक युवा को सम्मिलित होने का आग्रह किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल के द्वारा कहा गया कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को तैयार रहने एवं पार्टी प्रत्याशियों को जितने हेतु संकल्पित होकर प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया। बैठक में समस्त युवा कांग्रेस जिला विधानसभा ब्लाक एवं नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।