jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

Harda News : शहर की सफाई व्यवस्था हुई बेहाल – ओम पटेल

हरदा : शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा हैं नगर पालिका परिषद मे कभी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती तो कभी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रहीं हैं नगर पालिका मे काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह अव्यवस्थित हो गई हैं जगह जगह कचरे का अंबार सा लगा हुआ हैं डोल ग्यारस, गणेश उत्सव, नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार का समय है ऐसे मे शहर की सफाई व्यवस्था लाचार होना दुर्भाग्य हैं जगह – जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ हैं गली मोहल्लों मे रोजाना सफाई नहीं होने से डेंगू मलेरिया जैसी बड़ी बीमारीयां फैलने का खतरा बन रहा हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं हैं नगर पालिका को तुरंत शहर की सफ़ाईं व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। भाजपा की नगर पालिका के कर्मचारी ही परेशान हैं तो जनता का क्या हाल हो रहा होगा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं आए दिन नगर पालिका के कर्मचारी परेशान रहते हैं । जनता के लिए कही कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।