jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Harda News : मूर्तियों का विसर्जन जल स्त्रोतों, नदी, तालाब इत्यादि में न करें, कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की अपील

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गणेश उत्सव के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होने बताया कि 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण सेन्ट्रल जोनल बैंच भोपाल के द्वारा पारित आदेश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्राकृतिक जल स्त्रोतों अर्थात नदी, तालाब इत्यादि में न करें। उन्होंने कहा है कि मूर्तियों के विसर्जन के लिये नगर पालिका परिषद एवं ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गये कृत्रिम विसर्जन कुण्ड का उपयोग करें। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमा के विसर्जन के लिये अपने घर में ही बाल्टी, टप या टंकी का उपयोग कर सकते है। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि इस प्रकार हम अपने प्राकृतिक जल संरचनाओं को प्रदूषित होने से बचा सकते है। उन्होने नागरिकों से अपील की है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय निर्मित विसर्जन कुण्ड अथवा घाटों पर छोटे बच्चों को न लेकर जायें। मूर्तियों के विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिमा सौंपकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये मूर्ति विसर्जन में सहयोग प्रदान करें।