हरदा : इन दिनों फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति आमंत्रित किये जा रहे है। दावे आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर निर्धारित की गई है। इस दौरान जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जायें तथा मृत एवं स्थानान्तरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएं।
जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के सेक्टर 1 से 9 तथा विधानसभा क्षेत्र हरदा के सेक्टर क्रमांक 19 व 20 सहित कुल 11 सेक्टर्स के मतदान केन्द्रों की मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 134 टिमरनी के रहटगांव तहसील के सेक्टर क्रमांक 10 से 21 कुल 12 सेक्टर के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते को दायित्व सौंपा गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 135 हरदा के सेक्टर क्रमांक 9 से 18 तक के लिये संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा के हंडिया तहसील के सेक्टर क्रमांक 1 से 8 तथा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के तहत सिराली तहसील के सेक्टर क्रमांक 22 से 26 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू को दायित्व सौंपा गया है। विधानसभा क्षेत्र हरदा के अंतर्गत खिरकिया तहसील के सेक्टर क्रमांक 21 से 29 तथा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी की सिराली तहसील के सेक्टर क्रमांक 27 से 29 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक डेहरिया को दायित्व सौंपा गया है।
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...
Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा
विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड
पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से सुरक्षा की गारंटी वाले टीके का लाभ लेने का किया आहवान
हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
हरदा : आदतन नरवाई जलाने वालों पर लगेगा भारी अर्थदण्ड
हरदा : निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल 16 मार्च तक के लिए स्थगित
रंगपंचमी गेर पर ‘इंटरनेशनल चोरी गैंग’ की नजर, नेपाल-बिहार से पहुंचे थे चोर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
