हरदा : जिले में वर्ष 2023 में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के लिये 26 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि खिरकिया तहसील में 2, टिमरनी तहसील में 6, रहटगांव तहसील में 2, सिराली तहसील में 5, हंडिया तहसील में 2 तथा हरदा तहसील में 9 उपार्जन केन्द्र शामिल है। उन्होने बताया कि खिरकिया तहसील में श्री कृष्ण इंटरप्राइजेस व गोपाला वेयर हाउस, टिमरनी में गंगा वेयरहाउस, कृष्ण ज्योति वेयरहाउस, रवि एग्रो, श्रीजी वेयर हाउस, तारा एग्रो पार्क तथा काव्या वेयरहाउस को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार रहटगांव तहसील में अनन्या वेयरहाउस व समृद्धि वेयरहाउस सिराली तहसील में सुल्तानपुर में स्थित 5 शासकीय वेयरहाउस, हंडिया तहसील में ग्राम खेड़ा में स्थित 2 शासकीय वेयर हाउस को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार हरदा तहसील में शीतल एग्रो सेंटर एवं वेयरहाउस, तिरूपति वेयरहाउस, ग्रेसिया वेयरहाउस कार्पोरेशन, लक्ष्मी वेयरहाउस, मंगलमूर्ति वेयरहाउस, अधीरा वेयरहाउस गांगला, भगवती कृपा वेयरहाउस व 2 शासकीय वेयरहाउस को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।
उपसंचालक कृषि श्री चन्द्रावत ने बताया कि मूंग उपार्जन से संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07577-225610 है। उन्होने बताया कि उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के लिये प्रतिदिन प्रति किसान 25 क्विंटल उपार्जन की सीमा निर्धारित की गई थी। आयुक्त सह संचालक किसान कल्याण विभाग के निर्देश पर प्रतिदिन प्रति किसान उपार्जन सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल इस शर्त के साथ निर्धारित की गई है कि ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिये किसान की उत्पादकता एवं भूमि अभिलेखों की मैपिंग की गई हो।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
