jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Harda news : सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, जनसुनवाई में की थी अवैध रेत खनन की शिकायत

मकड़ाई समाचार हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छीपानेर में रेत माफिया के गुर्गों ने गांव के सरपंच और उसके पिता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया है। घटना में घायल पिता और पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में घायल सरपंच गुरुदयाल पिता रविशंकर निकुंज की रिपोर्ट पर तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है की ग्राम छीपानेर के सरपंच गुरुदयाल निकुंभ ने गत 6 दिसम्बर को जिला पंचायत में जनसुनवाई में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ पहुंचकर नर्मदा नदी में हो रहे अवैध रेत खनन के साथ साथ ओवरलोड डंफरों की शिकायत की थी।

- Install Android App -

घटना में घायल सरपंच गुरु दयाल का आरोप है कि उनके द्वारा नर्मदा नदी में होने वाले अवैध रेत खनन को रोकने की बात को लेकर रेत माफिया के गुंडों ने गुंडागर्दी करते हुए देर रात मुझ पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। इस दौरान उन्होंने मेरे पिता पर भी लाठियों से हमला किया। जिसमें हम दोनों बुरी तरह से घायल हो गए है।

घायल सरपंच का आरोप है कि मुझ पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया गया। जिसमें मेरे सिर पर 16 टांके आए है लेकिन पुलिस ने इस मामले में साधारण धाराओं मे दर्ज किया है। वहीं घटनाक्रम में टिमरनी अस्पताल में उपचार के दौरान बरामदे की फर्श पर लेटा कर मुझे देर रात टांके लगाए गए है। प्राथमिक उपचार करने के बाद हमे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के विरोध में सरपंच संघ एसपी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग करेगा।