Harda News: स्वतंत्रता दिवस को समारोह पूर्वक मनाने के लिये सभी आवश्यक तैयारी करें, अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने अधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश
हरदा : आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाए, इसके लिये अधिकारीगण अभी से आवश्यक तैयारियां करें। यह निर्देश अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का पालन करें। अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती महोबिया के साथ मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
