jhankar
ब्रेकिंग
जानिए कैसा रहेगा आज मध्यप्रदेश का मौसम सऊदी अरब में हाई अलर्ट: रियाद एयरपोर्ट बंद, स्कूल ऑनलाइन, हूतियों की सभी एयरलाइंस को चेतावनी पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान, मोबाइल की लत से बिगड़ रही मानसिक सेहत - छात्रों को दिया जागरूकता संदे... रुंदलाय में आज विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 51 हजार हरदा-टिमरनी समेत MP के कई कांग्रेस दिग्गज दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात हरदा में महिलाओं ने नौ दिन मौन रहकर रखा अबोला व्रत, नर्मदा में जवारे विसर्जित कर मांगी पति की लंबी उ... आज नवरात्रि का दूसरा दिन बिजली शिकायतों का समाधान अब हेल्पलाइन 1912 पर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत करताना में नौ दिनों तक मौन रहकर की शिव-पार्वती की आराधना, लछौरा नर्मदा घाट पर किया जवारों का विसर्जन मक्का के खेत में सफाई के दौरान किसान को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Harda News : स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर कृषि विपणन पुरस्कार योजना के ड्रा घोषित


हरदा :
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान कृषि विपणन पुरस्कार योजना के 40 ड्रा व 2 बम्पर ड्रा खोले गये। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, व्यापारियों, हम्माल, तुलावटी एवं मण्डी समिति के कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मण्डी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि विपणन पुरस्कार योजना के तहत 2 बम्पर ड्रा खोले गये जिनमें दो सौभाग्यशाली विजेताओं ग्राम पानतलाई की श्रीमति उषा बलराम गौर व ग्राम कोलवां के श्री नारायण शिवराम को 35 अश्वशक्ति के ट्रेक्टर के पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अलावा कृषि विपणन पुरस्कार योजना के तहत खोले गये ड्रा में श्री पवरकुमार, श्री ओमप्रकाश, श्री बद्रीप्रसाद व श्री महेश को 21-21 हजार रूपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही श्री देवीसिंह, श्री संजय, श्री महेश, श्री बाबूलाल, श्री शिवदयाल, विद्या, श्री प्रवीण व श्री मोहनलाल को 15-15 हजार रूपये तथा श्री सुमित, श्री मुकेश, श्री चमनलाल, श्री दिनेश, श्री रामदास, श्री मुकेश, श्री अनिल, श्री रामशंकर, श्रीचंद, श्री बसीर खां, श्री नीलेश व श्री राजेश को 11-11 हजार रूपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा श्री विनोद, श्री रमेश, श्री किशोर, श्री जीवन, श्री मयूर, श्री बिजेश, श्रीमती कंचनबाई, श्री श्रीराम, श्री रतनदीप, श्री राजेश, श्री नारायण, श्री विनोद, श्री राधामोहन, श्री रामजीवन, श्री विष्णु व श्री नरेन्द्र को 5-5 हजार रूपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

- Install Android App -