jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Harda News: हरदा विधानसभा में युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर विधायक पद के प्रत्याशीयो के सामने रखी अपनी मांगे, बोले घोषणा पत्र में जोड़े इन जनहित की मांगों को

हरदा : विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को जिला युथ कलेक्टिव ब्लॉक हंडिया के युवा साथियों व्दारा तहसील हंडिया स्तर युवाओं द्वारा 13 मांगो को उनके घोषणा पत्र में जोड़ने हेतु माँग पत्र दिया। जिसमें हंडिया तहसील के युवा साथियों के द्वारा हंडिया तहसील स्तर पर युवाओं के साथ बैठक रखी गई थी जिसमें 16 गाँव के युवा साथियों ने अपने क्षेत्र के युवाओं की समस्याओं पर बात कर युवाओं की माँग की एक सूची तैयार कर हरदा विधानसभा के उमीदवारों को दी गई ।

युवाओं के माँग की सूची –

- Install Android App -

1. 8 या 9 किलोमीटर के अंतराल पर हाई स्कूल खोला जाए ।
2. आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को बस में आधा टिकट होना या पास की सुविधा दी जाए।
3. आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल ओर कालेज के बच्चों की यात्रा हेतु उचित समय पर यात्रा के पर्याप्त संसाधन होना या या इन क्षेत्रों में शासकीय बस सुविधा मुहैया कराई जाए।
4. ग्रामीण युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बड़ाने हेतु तहसील स्तर पर खेल मैदान होना ।
5. हंडिया तहसील स्तर पर कॉलेज खोला जाए ।
6. स्थानीय स्वशासन में युवाओं नेत्रत्व को बड़ावा देने हेतु योजना बनाई जाए।
7. तहसील स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर को बड़ाया जाए।
8. पंचायत स्तर पर जिम के संसाधन उपलब्ध करवाना ।
9. हंडिया तहसील में जिन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है वहां पर टावर लगवाना ।
10. स्कूल, कॉलेज, व पंचायतों में लडकीयों की माहवारी के समय पर प्रयोग किए जाने वाले संसाधन मौजूद हों।
11. पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हों या डॉ का माह मे दो बार हर गाँव में विज़िट करें।
12. पंचायतों में निर्मित पुस्तकालयों में इंटरनेट सुविधा हो व युवाओं को अलग अलग इग्ज़ैम की तैयारी हेतु पुस्तकें उपलव्ध हो सकें व युवा उस पुस्तकालय के स्पेस या जगह को अपने करियर निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रयोग कर पाए।
13. पंचायत स्तर ऑनलाइन कोचिंग माध्यमों से 10वी 12वी के बच्चों की विषयों पर समझ बड़ाई जाए।

इन मांगो को युवाओ ने कल विधायक उमीदवारों के कार्यालय मे जा कर दिया व उमीदवारों के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह इन मांगों को अपने-अपने घोषणा पत्र में अवश्य लेकर आयेगें |