jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda Big News: नकाबपोश महिला ने कीटनाशक दवाई की दुकान में लगाई आग, लाखो रुपए कीमत की दवाइयों सहित सामान जलकर हुआ खाक!

हरदा : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छीपानेर रोड़ पर स्थित शुभम एग्रो कीटनाशक की दुकान पर बीती रात आग लग गई थी। आग लगने से दुकान के अंदर रखी कीटनाशक सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। वही दुकान के पास स्थित रहने वाले मित्र ने दुकान संचालक को रात को फोन कर घटना की जानकारी दी। समय रहते फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो आसपास दुकान सहित मकानों में बड़ी जनहानि हो जाती ।

दुकान संचालन शुभम सारण ने मामले में सिटी कोतवाली मे FIR दर्ज कराई है। शुभम ने बताया कि उन्हें रात करीब सवा तीन बजे के आसपास दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जब वो घर से दुकान पर पहुंचे उसके पहले ही फायर बिग्रेड ओर पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई थी। तत्काल दुकान के ताले खोलकर अंदर रखे समान में लगी आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू पा लिया गया। लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा हो गया।दुकान मालिक को पहले तो  लगा कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। लेकिन दुकान के बाहर उन्होंने किसी के आग लगाने की आशंका जाहिर की थी।

- Install Android App -

केमरे में कैद हुई अज्ञात नकाबपोश महिला –

दुकान संचालक शुभम ने बताया कि आग की वजह से दुकान में लगे कैमरे भी चल गए थे। वहीं आग बुझाते समय पानी की वजह से सारे समान सहित कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क भी भीग गई थी। शुभम ने बुधवार दोपहर हार्ड डिस्क को चालू कर फुटेज देखे तो उसमें रात 2 बजकर 22 मिनिट से लेकर चौबीस मिनट के बीच एक नकाबपोश महिला अपने हाथों में एक कुप्पी से पेट्रोल डालते हुए दिखाई दी। ओर उसके बाद उसने माचिस से आग लगा दी। और भाग गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। महिला कौन है। ओर नुकसान करने के पीछे उसका क्या मकसद है। पुलिस जांच में खुलसा होगा।

Train Accident Up: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरी, मची चीख फ़ुकार, 04 कि मौत सैकडो यात्रियों के घायल होने की सूचना!