jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव की छात्राओं ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर छात्रावास व विद्यालय की समस्याओं के बारे में बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है, पुस्तकें व गणवेश नहीं मिली हैं, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को छात्राओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत सांवरी निवासी नीतू भार्गव ने आवेदन देकर बताया कि उसके द्वारा ग्राम चारूवा में मनरेगा कार्यों के लिये लगभग 6.50 लाख रूपये लागत का बिल्डिंग मटेरियल सप्लाय किया गया था, जिसका भुगतान जनपद खिरकिया द्वारा नहीं किया गया है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक का लंबित भुगतान कराने के निर्देश दिये। ग्राम गांगला निवासी सुनिल खरे ने किसान सम्मान निधि का भुगतान प्राप्त न होने की शिकायत कलेक्टर श्री सिंह से की, जिस पर उन्होने अधीक्षक भू-अभिलेख को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में आदमपुर निवासी जुगल ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसके पिता की मृत्यु गत दिनों हो गई थी, लेकिन उन्हें संबल योजना का लाभ अभी तक नही मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने श्रम निरीक्षक को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार सहायता दिलाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित बहुमंजिली बिल्डिंग के निवासियों राजेन्द्र, अर्जुन, आकाश, इन्दरसिंह आदि ने पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत कलेक्टर श्री सिंह से की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पेयजल समस्या के निराकरण के निर्देश दिये। मेजर जोशी कॉलोनी वार्ड नम्बर 32 हरदा के निवासियों ने कालोनी में स्ट्रिट लाइट बंद होने की शिकायत कलेक्टर श्री सिंह से की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को स्ट्रीट लाइट के संबंध में निर्देश दिये। पैरासिटी कॉलोनी हरदा के निवासियों ने कॉलोनी में कीचड़ व गंदगी की समस्या कलेक्टर श्री सिंह को जनसुनवाई में बताई, जिस पर उन्होने एसडीएम हरदा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को कालोनी का संयुक्त भ्रमण कर कालोनी वासियों की समस्या के निराकरण के निर्देश दिये।