jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: बैरागढ़ विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरवरी माह में बैरागढ़ में हुई विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रता अनुसार आवश्यक मदद करें। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा, गणवेश व निःशुल्क पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण और महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि इन परिवारों के सदस्यों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में पात्रता अनुसार आर्थिक मदद दिलायें ताकि ये परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन प्रभावित परिवारों के बच्चों के टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव व टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि आईटीआई स्थित आश्रय स्थल में अभी भी 17 परिवार रह रहे है। उनके भोजन, पेयजल व परिसर की साफ-सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि आपूर्ति अधिकारी यह देखें कि इन परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन व निःशुल्क खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है कि नहीं, जिन्हें नहीं मिल रही है, उन्हें सुविधा दिलायें।