jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Harda News: किसानों को मुंग का भुगतान नहीं होना संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही : मोहन बिश्नोई

हरदा : किसानों को मुंग बेचे लगभग एक माह बीत चूका है लेकिन किसानों को मुंग का भुगतान नहीं हुआ इसके पीछे की मुख्य वजह डी एम ओ महोदय की मनमानी है अधिकांश खरीदी केंद्रों से सोसायटियो के कर्मचारियों द्वारा एवं एफ पी ओ द्वारा मुंग खरीदी की सीट वेयर हाउस पर जमा कर दी गई है।

लेकिन वेयर हाउस द्वारा डबल्यू एच आर जारी नहीं की जा रही है इसी को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा वेयर हाऊस के मैनेजर एम डी वर्सकले से चर्चा की तो मैनेजर का कहना है की हमारे पास डबल्यू एच आर 99% कम्प्लीट है लेकिन ज़ब तक डी एम ओ द्वारा एक्सेप नोट हमे नहीं दिया जाएगा तब तक हम डबल्यू एच आर जारी नहीं कर सकते है ।

- Install Android App -

किसान कांग्रेस इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग करती है की तत्काल डी एम ओ से एक्सेप पत्र वेयर हाउस मैनेजर को दे ताकि किसानों को तत्काल भुगतान मिल सके भुगतान नहीं मिलने से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है किसानों को दवाई, खाद एवं खेतों मे निंदाई का कार्य कराना है । अन्य जिले मे भुगतान हो चूका है। हमारे जिले के किसानों के साथ भेदभाव क्यों।

भोपाल : राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश ने 28 सूत्रीय मांगो को लेकर किया आंदोलन, सीएम मोहन यादव के नाम सौंपा ज्ञापन: देखे क्या है मुख्य मांगे।