jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं मूंग का भुगतान अटका, समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं - किसान कम दाम पर बेचने को मजबूर देवास में पीओपी और रासायनिक मूर्तियों के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध लव मैरिज के बाद बेटा-बहू ने मां को घर से निकाला, पैतृक मकान पर लगाया ताला रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन

Harda news: सभी अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों बैठक में निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नामांतरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, बंटवारा व बटांकन संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें तथा किये गये निराकरण को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज भी करें और इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को अपडेट भी किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व श्री संजीव नागू, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले, एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की समीक्षा करें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली पर कार्य करें। कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि पीएम किसान योजना के हितग्राहियों में से जिनकी ई-केवायसी की कार्यवाही अपूर्ण है, उसे पूरा करें। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिये। उन्होने निर्देश दिये कि वर्षा के दौरान पुल पुलियों पर कोई दुर्घटना न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।