हरदा : प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सारंग प्रातः 7 बजे कार द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर 10ः30 बजे हरदा पहुँचकर कमल कुंज, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सारंग दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकारवार्ता में विकसित भारत-जी राम जी – (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम) को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे तथा दोपहर 12ः30 बजे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे।
जारी कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सारंग दोपहर 1ः30 बजे कमल युवा खेल महोत्सव में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे ग्राम रातातलाई में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सारंग दोपहर 2ः30 बजे हरदा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

