हरदा बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि वे कृषि उपज मण्डियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि किसानों द्वारा लाई जा रही उपज की सही समय पर तुलाई हो। भावान्तर योजना से संबंधित किसानों की शिकायतों का भी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा तत्परता से समाधान किया जाए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों द्वारा नल जल योजनाओं की उपभोक्ताओं से शुल्क वसूली पर ध्यान दिये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्य पूर्ति की भी कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

