jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

HARDA NEWS; ; आगामी 15 -16 सितंबर को महामहिम राज्यपाल हरदा जिले के भ्रमण पर

मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। माननीय राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश का जिला हरदा भ्रमण आगामी 15 सितंबर को होने की संभावना है। सूत्रों की माने तो राज्यपाल मंगूभाई पटेल आगामी 15 सितम्बर 2022 को वायुमार्ग से जिला हरदा पधार रहे हैं । इस दौरान वह जनजातीय छात्रावास का भ्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना का अवलोकन , भ्रमण के दौरान स्थानीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया कैप / स्वास्थ्य शिविर | आंगनवाड़ी केन्द्र का अवलोकन , एतिहासिक धार्मिक महत्व के स्थल का भ्रमण वृक्षारोपण का आयोजन स्थानीय ग्रामीण के आवास पर दोपहर भोज एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करेगे।

- Install Android App -

इस हेतु राज्यपाल भवन भोपाल ने जिला प्रशासन हरदा से हेलीपेड की जानकारी, कार्यक्रम स्थल से दूरी की जानकारी चाही है । तय कार्यक्रम बिंदुओं से सम्बंधित जानकारी जिला प्रशासन से चाही है।