jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: किसानों से वसूली गई अतिरिक्त ब्याज की राशि उनके खातों में वापस जमा करने के निर्देश


हरदा :
 हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र के किसानों व किसान संघों द्वारा अवगत कराया गया था कि उनके द्वारा अल्पावधि फसल ऋणों की राशि को देय तिथि के पूर्व अदा कर दिया गया था। इसके बावजूद समिति द्वारा उन्हें ब्याज जमा कराने हेतु सूचना दी गई थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. होशंगाबाद ने बताया कि इस संबंध में शाखा एवं समिति स्तर पर जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि शाखा स्थित डीएमआर खातों एवं समिति स्थित ऋणी किसानों के खातों में अंतर था। यह अंतर डीएमआर खातों में किसानों के क्रेडिट बेलेन्स को न लिये जाने की वजह से हुआ था। इस संबंध में नर्मदापुरम् एवं हरदा जिले की समस्त शाखाओं को विसंगति दूर करने के लिये लिखित में निर्देश जारी किये गये है। साथ ही समस्त शाखा प्रबन्धकों से यह प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है कि जिन किसानों से ब्याज राशि ली गई थी, वह उनके खातों में वापस कर दी गई।