jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: ‘‘कौन बनेगा जागरूक मतदाता’’ प्रतियोगिता सम्पन्न

हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को हरदा के एलबीएस महाविद्यालय में जिला स्तरीय ‘‘कौन बनेगा जागरूक मतदाता’’ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, एल.बी.एस. कालेज के संचालक व विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के कुल 6 महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।   प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरदा डिग्री कालेज की टीम को, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद कालेज की टीम को, तृतीय स्थान हरदा आदर्श कालेज की टीम को, चतुर्थ स्थान शासकीय महाविद्यालय सिराली की टीम को, पांचवें स्थान पर शासकीय कालेज टिमरनी की टीम को, छठवें स्थान पर एल.बी.एस कालेज हरदा रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी युवा मतदाताओं से मतदान की अपील की। अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर करने वाले विद्यार्थी 11 सितम्बर तक वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें ताकि विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।