jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आँख पर पट्टी बांध 50 प्रतिशत कमीशन का क्यूआर कोड लेकर किया विरोध प्रदर्शन

हरदा : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला हरदा द्वारा 14 अगस्त दोपहर 1 बजे जिलाध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व मे संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पी.आई.यू कार्यालय हरदा के मुख्य द्वार पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पदाधिकारियों द्वारा आँख पर पट्टी बांधकर एवं हाथ मे 50 प्रतिशत कमीशन का क्यूआर कोड लेकर शिवराज सरकार मुर्दाबाद के नारे लगते हुए लगभग 1 घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

- Install Android App -

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही कहती रही है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का टापू बन गया है। मध्यप्रदेश में नित नए-नए घोटाले हो रहे हैं, चाहे वह ई-टेंडरिंग हो, नौकरी में भर्ती घोटाला है, अथवा पर्चा लीक होने का घोटाला ही क्यों न हो। मध्यप्रदेश की पूरी सरकार 50% कमीशन पर चल रही है। मध्यप्रदेश में एक ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि सरकार में 50% कमीशन देने पर ही काम मिलता है, और भुगतान किया जाता है। मध्यप्रदेश के ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने के बाद ही काम का भुगतान मिलता है। अब इससे प्रमाणित भी हो गया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ही दल की अन्य राज्यों की सरकारों को कमीशन लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इस कमीशन खोर एवं छात्र विरोधी मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री के इस्तीफे की मांग करता हैं ।

इस दौरान अजय सिंह राजपूत, कृष्णा विश्नोई, आयुष दुबे, अचल विश्नोई, संस्कार जोशी, जीशान खान, दीपक गौर, आशीष मालवीय, पवन राठोर, डेनि चोरसिया, पवन विश्नोई, कार्तिक राजपूत, प्रशांत जोशी, प्रतीक राजपूत, अनुज उपरित, मंदीप राजपूत, हरिओम गुर्जर, एविल वर्मा, सौरभ विश्नोई सहित अन्य भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।