हरदा : प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु राज्य शासन द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया है। इन संशोधनों के आधार पर नवीन पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। नवीन पात्रताधारी महिलाएं अपना ऑनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर करा सकेंगी।
पात्रता की शर्तों में हुए नवीनतम संशोधन के अनुसार आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो, योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका को संशोधित कर प्रतिस्थापित किया गया है साथ ही जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन ट्रैक्टर को छोड़कर हो। यहां पर परिवार की परिभाषा कण्डिका 2.2 के अनुसार ही मान्य होगी। आगामी 25 जुलाई 2023 से योजना का पोर्टल को पुनः आवेदन की प्रविष्टि हेतु खोला जायेगा। आवेदन ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन लिये जायेंगे। गत 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की समग्र पोर्टल पर आधार ई केवायसी पूर्ण महिलाओं को आवेदन हेतु पात्रता होगी। एक जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक तथा 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली...
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
