jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

harda news : लावण्या आत्महत्या मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु सरकार का फूंका पुतला

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। एबीवीपी के नगर मंत्री कृतिक देवहारे ने कहा कि तमिलनाडु के तन्जापुर जिले में धर्मांतरण के दबाव की वजह से नाबालिग छात्रा लावण्या ने आत्महत्या कर ली थी।

कृतिक देवहारे ने कहा कि नाबालिग छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी को न्याय की मांग करने के कारण तमिलनाडु सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी वजह से एबीवीपी कार्यकर्ता गुरुवार को बस स्टैंड चौराहे पर निधि त्रिपाठी की रिहाई और लावण्या को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया एवं पुतला जलाया।

- Install Android App -

एबीवीपी कार्यकर्ता हरिओम राजपूत ने बताया कि तमिलनाडु सरकार एवं प्रशासन लावण्या की आत्महत्या के मामले को दबाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है, लेकिन एबीवीपी का हर कार्यकर्ता लावण्या को न्याय दिलाने तक संघर्षरत रहने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया है।

पुतला दहन करने दौरान जिला संयोजक पुरुषोत्तम झींझोरे, मयंक काले, अरविन्द गुर्जर,अमित कुशवाह, सूदन मानकर, भुवन कुशवाह, हर्षित राजपूत, रोहित गौर, मयूर बोरसे, ऋषि बोरासी, आनंद गोस्वामी, सिद्धार्थ शुक्ला, वरुण मालवीय, शक्ति राजपूत, निलेश यदुवंशी उपस्थित रहे।