jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News : सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें – कलेक्टर श्री गर्ग

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये सेक्टर अधिकारियों के ड्यूटी आदेश जारी कर दिये गये है। सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन अभी से कर लें। साथ ही उन मतदान केन्द्रों के बीएलओ से भी सम्पर्क में रहें। मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार शौचालय, रैम्प, पेयजल, बिजली कनेक्शन, आने व जाने के लिये दो अलग-अलग दरवाजे जैसी न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं हैं कि नहीं यह भी सेक्टर अधिकारी देखें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी व हरदा को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने सेक्टर अधिकारियों की मीटिंग आयोजित कर लें। सभी सेक्टर अधिकारी उनके लिये तैया हैण्ड बुक का अच्छी तरह अध्ययन करें। रिजर्व में नियुक्त सेक्टर अधिकारी भी प्रत्येक मीटिंग व प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा हेण्ड बुक निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर उसका अच्छी तरह अध्ययन करें क्योंकि कभी भी किसी भी रिजर्व सेक्टर अधिकारी की आवश्यकता अनुसार ड्यूटी लगाई जा सकती है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि इस बार के चुनाव में निर्वाचन आयोग के नये निर्देश अनुसार दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिये पोस्टल बेलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाना है। सेक्टर अधिकारी आयोग के इन प्रावधानो का पालन कराएं। उन्होने निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रों तक आने जाने के लिये पहुँच मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।