jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

हरदा: मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के अवसर पर हरदा पुलिस बैंड ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति ! 

हरदा। मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादवद्वारा दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 16.12.24 को ’’मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एंव विजय दिवस” के अवसर पर दोपहर 15.00 बजे हरदा पुलिस बैण्ड दल द्वारा परशुराम चौक पर प्रस्तुति दी गई । “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के अवसर पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति आयोजित की गई।

सर्व ब्राह्म्ण सामाज के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी सदस्य संदीप, नीतेश बादर,राहुल पवन, शांति जैसानी द्वारा बैंन्ड दल के सदस्यों का पुष्प माला से सम्मान किया गया । भारतीय सेना के बलिदानों की याद दिलाई। 16 दिसम्बर 1971 को युद्व के दौरान अपने की आहुति देने वाले शहीदो को भावभीनी श्रद्वांजलि बैण्ड प्रदर्शन के माध्यम से दी गयी। यह दिन 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया।

- Install Android App -

इस प्रस्तुति ने विजय दिवस की भावना को और अधिक गहराई से उजागर किया और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया । पुलिस बैण्ड दल के सदस्य सउनि निसार खान ,सउनि राजू रई, प्र.आर. ओमप्रकाश लोबंशी आर. सुनील मांडवी आर. सत्येन्द्र नेगी, आर. अर्जुन काजले , आर. परवेज खान ,आर. मिथुन कुमार द्वारा प्रस्तुत दी गई ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है। “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के माध्यम से शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी पहल की गई है, जिसमें जनता को राष्ट्रप्रेम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह,जिला कलेक्टर आदित्य सिंह , पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे , अति. पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापित , अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोबिया , एसडीओपी. अर्चना शर्मा, डीएसपी सुनील लाटा , कोतवाली प्रभारी प्रहलाद , सिविल लाईन प्रभारी एसएस. चौहान यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, रनि. रजनी गुर्जर एवं अन्य पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे ।