jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा पुलिस ने मैं हूँ अभिमन्यु अभियान किया शुरू – रैली निकाली, महिलाओ की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई

हरदा। महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशासुनार पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों की रोकथाम तथा उन्हे सुरक्षित वातारवण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर युवा एंव पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान में हूँ अभिमन्यु अभियान दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक संचालित किया जा रहा है।

जिसके तारतम्य में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियो को दिन प्रतिदिन की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार कर अपने अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओ को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरूषो मे लैंगिक समानता एवं महिलाओ के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना नशा करने से घटित विभिन्य अपराधो की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना, समय-समय पर बालको के क्रिया कलापो का आकलन कर दुष्परिणामो से अवगत कराना, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, लिंग भेद दहेज एंव अशिक्षा जैसी समाजिक बुराईयाँ दूर कर शिक्षा पर जोर दिया जाना है।

- Install Android App -

जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भ में ही माता पिता से ज्ञान प्राप्त किया था उसी प्रकार अभिभावको को भी अपने बालको को बाल्यकाल से ही समाजिक नैतिक मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान देकर जागरूक करना अतिआवश्यक है। अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 04/10/24 को थाना कोतवाली, महिला थाना और यातायात थाना व्दारा शहर में वाहन रैली निकाली गई तथा युवाओ को महिलाओ की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। रैली कन्ट्रोल रूम हरदा से शुरू हुई।

रैली शहर के प्रमुख  मार्ग अस्पताल चौराह, गुर्जर बोर्डिंग, इंदौर बायपास, रेलवे स्टेशन, नारायण टाकिज, घण्टाघर व खेडीपुरा से होते हुए कन्ट्रोल रूम मे समाप्त हुई। रैली में सम्मिलित सभी युवाओ को महिलाओ कि सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एस.डी. ओ.पी. (पुलिस) अर्चना शर्मा ने लोगो को कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यो की जानकारी दी तथा संकल्प दिलाया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अरूणा सिंह महिला सूरक्षा शाखा ,थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश ,महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल एंव थाना प्रभारी कोतवाली प्रहलाद मर्सकोले सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।