हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा फाग उत्सव 16 मार्च को मनाया जाएगा।संगठन की बैठक रविवार शाम को रेवा गार्डन में हुई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की।महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि 16 मार्च को वृंदावन के कलाकारों द्वारा बृज की होली,सांस्कृतिक कार्यक्रम,फाग गीत आयोजित होंगे।उन्होंने बताया कि बैठक में एक तिथि एक त्यौहार विषय सहित परशुराम जन्मोत्सव पर चर्चा हुई।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि एक तिथि एक त्यौहार विषय पर आगामी 9 मार्च को सर्व ब्राह्मण समाज,जिला ज्योतिष परिषद,सर्व संत एवं पुजारी ब्राह्मण महासंघ के साथ बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से चर्चा होगी।बैठक में चंद्रकांत शुक्ला,नेकराम शर्मा,शंकरलाल शर्मा,प्रदीप पटेल,नितेश बादर,रोहित तिवारी,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई ने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का संचालन लोकेश शर्मा ने किया।आभार संदीप स्वामी ने व्यक्त किया।इस दौरान फाग उत्सव प्रभारी सुधीर शर्मा एवं विवेक बादर को बनाया गया।इस दौरान नेशनल हैंडबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतीक शर्मा को सम्मानित किया गया। बैठक बड़ी संख्या में महिला पुरुष,युवा उपस्थित रहे।