jhankar
ब्रेकिंग
SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल... दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, ग्रीन नेट से धूप से बचाव

हरदा: एसपी श्री चौकसे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम! ड्रोन से की जा रही है गरबा महोत्सव एवं पंडालों की निगरानी

हरदा: जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे निर्देशानुसार थाना प्रभारियों के द्वारा भी अपने अपने थाना क्षेत्र में नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। पहली बार जिले में इतनी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। महिला पुलिस कर्मियों की टीम अलर्ट है। और पूरी ईमानदारी के साथ वो अपना काम कर रही है।

- Install Android App -

नवरात्री के अवसर पर दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा विराजमान एवं कई स्थानों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है । नवरात्री के पर्व पर गरबा पंड़ालों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है। ,जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस विभाग द्वारा सजगता से कार्य किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में जिला पुलिस बल द्वारा पंडालों एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैदी से ड्युटी की जा रही है ।

वही किसी भी प्रकार की घटना से बचने के लिये पुलिस द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है । ड्रोन द्वारा लगातार निगरानी करते हुये असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है । जिससे की किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके एवं श्रद्धालुओं को भय मुक्त एवं सुरक्षात्मक वातावरण मिल सके । पुलिस विभाग द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।