jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : रबी फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने रिकॉर्ड चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत हरदा : समाधान योजना के द्वितीय चरण की अवधि में एक माह का विस्तार हरदा : विश्व श्रवण दिवस 6 मार्च को - कान के दुश्मन बन रहे ईयरफोन हरदा : विश्व श्रवण दिवस के तहत वृद्वजनों के कानों की जॉच की  हरदा : खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपा... हरदा : एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस पर हरदा के लाइनमैन होगें सम्मानित प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: महू के कोदरिया में अवैध आलू चिप्स फैक्ट्रियां पकड़ी ACS राजेश राजौरा को मिला MP के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

Harda : गेहू उपार्जन पंजीयन पोर्टल बंद , किसान परेशान, किसान आक्रोश मोर्चा ने पंजीयन की तारीख बढाने सौंपा ज्ञापन।

हरदा। किसान आक्रोश मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय मे गेहू एवं चना उपार्जन पंजीयन मे हो रही समस्याओ के कारण किसान अत्यधिक परेशान है ।

किसान आक्रोश मोर्चा ने कहा की सरकार द्वारा पंजीयन करने हेतु 05 फरवरी से 07 मार्च तक का समय तय किया है ।

इस बीच लगभग एक हफ्ते तक किसानों के खसरो पर फसल गिरदावरी का कार्य नहीं हो पाया एवं किसानों की किसान फार्मर आई डी मे खसरे नहीं चढ पाने के कारण एवं अधिकतर समय पोर्टल मे तकनीकी खराबी के कारण किसान ऑनलाइन एवं सोसाइटी केंद्रों से निराश होकर लौट रहे एवं परेशान हो रहे है !

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि इस विषय पर

कई बार उच्च अधिकारी से फोन पर संपर्क करने पर भी समस्याओ का समाधान नहीं हो पा रहा है ।

विगत तीन चार दिनों से पोर्टल बंद है इस स्थिति मे जिले के आधे से अधिक किसान पंजीयन से वंचित रह जाएंगे एवं किसानों को अपनी फसल ओने-पोने दाम पर मंडी मे बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा इससे किसानों को लाखों रु का नुकसान होगा !

किसान आक्रोश मोर्चा ने मांग की है कि किसानों की उक्त समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए एवं उपार्जन पंजीयन की तारीख बढाई जाए ! एवं समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर हमे आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा एवं इसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी !