ब्रेकिंग
हंडिया: पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदू भाइयों की निर्मम हत्या का हंडिया में विरोध, सर्व समाज ने फ... प्रेमिका ने लिव-इन पार्टनर का घोटा गला! फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार फिर प्रेमी की हत्या  हरदा: भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को चौंकाने वाली जीत — बहुमत में होते हुए भी भाजपा क... वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा!  सैनिक कल्याण के लिए "झंडा निधि" में लक्ष्य से दो गुनी राशि जमा करने पर हरदा कलेक्टर श्री जैन हुए सम्... खाचरौद शीतला माता मंदिर में अज्ञात ने पढ़ी नमाज! हिन्दू संगठनो ने जताया एतराज और थाने में की शिकायत पहलगाम की घटना के बाद भारत में आक्रोश तो पाकिस्तान मे खौफ का माहौल, आतंकियों की फोटो आई सामने पहलगाम के बैसारन घाटी में आतंकी हमला 27 की । मौत कई घायल, आतंकियों ने कलमा पढ़वाया, धर्म पूछकर मारी ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा का हरदा के परशुराम चौक पर पुतला फूंका: राजस्थान के नागौर मेले से ...

हेड कॉन्स्टेबल ने खाकी को किया दागदार: युवती ने लगाया अश्लील मेसेज और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने सुसाइड करने का किया था प्रयास, महिला थाने में FIR दर्ज! 

हरदा : जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा। ऐसे में वर्दी पे जो दाग लगेगा, वो बड़ी मुश्किलों से छूटेगा। एक मामला हरदा शहर में सामने आया है। एक कॉन्स्टेबल ने वर्दी पहनकर अपने पद का दुरूपयोग किया। देशभक्ति जनसेवा को छोड़कर एक विवाहित महिला से एक तरफा प्यार करना उसको महंगा पड़ गया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई।। विवाहित महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए। महिला से बंद कमरे में छेड़छाड़ का भी आरोप है।

महिला ने कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। देर रात पीड़िता महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। मेरे मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

32 साल की पीड़िता का आरोप है कि वह 29 सितंबर से लगातार शिकायत के लिए भटक रही है।

- Install Android App -

लेकिन आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद परेशान होकर दो दिन पहले उसने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

 

सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल शिवशंकर चौरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला बोली- पति को झूठे केस में फंसाने की भी दी धमकी दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसकी कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता है। जिसके चलते उसका मेरे घर पर आना-जाना लगा रहता है। बीते कुछ महीनों से वह मुझे गलत इशारे कर रहा है। जबरन संबंध बनाने के लिए कह रहा है। मना करने पर मेरे पति को झूठे केस में फंसाकर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहा है।