हरदा : वृद्धाश्रम हरदा में आयुष विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से गुरुवार को वरिष्ठजन के लिए हॉलिस्टिक वेल बींग कैंप का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि वृद्धाश्रम में डॉ मिताली वर्मा द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क औषधि वितरित की गई। इसके साथ स्वस्थ रहने संबंधी सलाह भी दी गई।
वृद्ध जनों के अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से आयुर्वेद एवं जीवन शैली से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वृद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें श्री सुभाष गोखले, श्री सोहनलाल सांकले एवं श्री हरिराम विजेता रहे।
विजेताओं द्वारा आयुष विभाग के माध्यम से पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के डॉ. मीनाक्षी चौरसिया एवं श्री गुलाब यदुवंशी द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

