jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Heat Stroke : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर पारा पहुंचा 50 के पार, उ.प्र. में गर्मी का तांडव 16 लोगो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम : इन दिनो भीषण गर्मी से हा-हा कार मचा हुआ हैं। देश के कई ऐसे स्थान है, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस से उपर 50 तक जा पहुंचा हैं। जो कि बहुत ज्यादा गंभीर चेतावनी है। मंगलवार को राजस्थान के चुरु में 50.5 डिग्री सैल्सियस पारा जा पहुंचा हैं। इससे पहले 2019 में यहां पर 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  अभी पिलानी में 49 डिग्री पारा पहुंचा जो अब तक का सबसे गर्म दिन बताया गया है। राजस्थान के 12 जिलों का नाम सबसे गर्म  हुआ है, जिनका पारा 50 पार है. इसमें गंगानगर, बीकानेर, सीकर, पिलानी, जयपुर, बाड़मेर, अलवर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, फलोदी, चुरू और कोटा शामिल हैं.

गर्मी  के कारण छात्र की मौत –

जयपुर में एक छात्र की मौत गर्मी के कारण हो गई बताया जा रहा है, कि छात्र परीक्षा देने आया था जो कि परीक्षा देकर बाहर निकला और कालेज के गेट पर चक्कर खाकर गिर गया जिसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बूंदी अभ्यारण में 10 मोर की मौत –

आसमान से बरसती आग से कई जगहों पर मूक पशु पक्षी भी दम तोड़ रहें है। ऐसी ही घटना प्रदेश के बूंदी के रामगढ अभ्यारण मे हुई हैं। जहां पर 10 मोर की मौत हीट स्टोक से हुई हैं। सभी पक्षियों का पोस्टमार्टम चिकित्सक और अधिकारियों के समक्ष किया गया। जिसमें परिणाम आया कि भीषण गर्मी के कारण मोरों की मौत हुई हैं। इनमें 5 नर और 5 मादा थे जो अलग-अलग स्थानों से लाए गए थें इन सभी को दफना दिया गया है।

- Install Android App -

गर्मी की चपेट में चार की मौत –

भीषण गर्मी और लू के कारण पशु पक्षी मानव सभी की जान पर आ पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व भी बूंदी में एक भालू पानी की तलाश में जगल क्षेत्र से रहवासी क्षेत्र में भटकता आ गया था। इस प्रकार विगत कुछ ही दिनों में चार लोग गर्मी की चपेट में आने काल के गाल में समा गए हैं।

उ.प्र में गर्मी का तांडव 16 लोगो की मौत –

उ.प्र. में गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा हैं जहां 4 जिलों में पारा 48 के पार जा चुका हैं। मीडिया रिर्पोट के अनुसार हीट स्टोक के कारण यहां पर 16 लोगो की मौत होना बताई जा रही हैं। इनमे कानपुर में 8 महोबा में 5 हमीरपुर में 2 और कानपुर देहात से 1 मौत की खबर मिली है। बांदा में सख्त गर्मी से मछलियों के मरने की बात कही जा रही है।

Mp Breaking: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक ने पत्नी सहित परिवार के 8 सदस्यों की हत्या के पीछे क्या है ?? जब युवक मानसिक रोगी था तो 8 दिन पहले क्यों उसकी शादी की!