jhankar
ब्रेकिंग
श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध

हैलो डीडी में मतदान के महत्‍व को बताया सारिका ने

मतदान और मानव अधिकारों का संबंध बताते हुये मतदान के लिये किया जागरूक, दूरदर्शन पर लाईव कार्यक्रम में सारिका ने मतदान पर्व का बताया महत्‍व, जस्टिस मनोहर ममतानी के साथ सारिका ने प्रदेश के मतदाताओं को बताया मताधिकार का महत्‍व…

- Install Android App -

भोपाल : दूरदर्शन एमपी के लाईव फोन प्रोग्राम हैलो डीडी में मतदान और मानव अधिकार विषय पर प्रदेश के मतदाताओं के प्रश्‍नों का जबाब देने मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष जस्टिस मनोहर ममतानी के साथ स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू लाईव कार्यक्रम में शामिल हुई । कार्यक्रम में कोचिंग संस्‍थान में पढ़ रहे नवमतदाताओं एवं बाहर नौकरी कर रहे मतदाताओं को उनके गृहनगर में मतदातासूची में नाम होने के कारण मतदान के लिये अपनी जिम्‍मेदारी निभाने का संदेश दिया गया ।

जस्टिस मनोहर ममतानी ने दिव्‍यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी । इसके अलावा मतदाता सूची में दोहरे नाम , मतदान के लिये किसी दबाब में न आने सबंधी प्रश्‍नों का समाधान किया । उन्‍होंने निर्वाचन के अधिकार को प्रयोग करते हुये मानव अधिकारों के साथ इसके संबंध को बताया ।

प्रोग्राम प्रोडयूसर कुलदीप नारायण के निर्दशन में एंकर पूजा सिंह के साथ सारिका घारू ने मध्‍यप्रदेश के दर्शकों के मतदान प्रक्रिया संबधी शंकाओं का समाधान किया । कार्यक्रम में सारिका ने मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन एवं नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में चलाई जा रही नवाचारी स्‍वीप गतिविधियों को बताया ।