jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

इधर शहर मे मतदान उधर 60 लाख की हुई डकैती,  पुलिस की वर्दी में बिना नम्बर की कार मे आए बदमाश

मतदान के मद्दे नज़र शहर की सुरक्षा व्यवस्था के मुंह पर जोरदार तमाचा तब पड़ा जब एक घर मे पुलिस की वर्दी मे बिना नम्बर की कार मे आए बदमाशो ने घर मे घुसकर परिवार के सदस्यों को डराकार 60 लाख की डकैती की।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर।मतदान के दिन शहर मे हुई 60 लाख की डकैती चर्चा का विषय बनी हुई है। हैरानी की बात तो ये है उस दिन शहर मे नगरीय निकाय का चुनाव था पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात थी। शातिर बदमाशो ने पुलिस से बचने के लिए चुनाव का दिन चुना और आर्मी की ड्रेस पहनी थी।

चुनाव होने की वजह से पूरे शहर में पुलिस व्यवस्था मे लगी थी तो चौक चौराहों पर यातायात पुलिस नहीं थी इस वजह से डकैत बिना नंबर की गाड़ी से शहर में अपराध कर गए।

घटना का विवरण

- Install Android App -

पीड़ित मनोहरा वेल्लू ने पुलिस को बताया दोपहर लगभग तीन बजे हम तीनों घर में बैठे थे। चुनाव को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति आर्मी के ड्रेस में घर में आया। इसके बाद एक-एक करके तीन पुरुष और एक महिला ने भी प्रवेश किया।कुल ये पांच लोग थे। महिला ने साड़ी पहन रखी थी। उन सभी के चेहरे बंधे हुए थे। एक ने अपना चेहरा खोलकर कहा कि आपने पुलिस में शिकायत की थी। हम लोग आ गए हैं।इसके बाद बंदूक बगल में रख दी और कहा कि हम लोग लाल सलाम से हैं। हल्ला मत करना, नहीं तो पूरे घर को बम से उड़ा देंगे। उसमें से एक ने मेरे चेहरे पर टेप लगा दिया।वहीं बहन को महिला ने एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश होने लगी। उसके गले से चेन छीन लिए। पैसे की मांग करने लगे।डर की वजह से आलमारी में रखे पैसे की जानकारी दे दी। इसके बाद वे लोग सारे पैसे लेकर निकल गए और जाते-जाते कहा कि पुलिस को जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा।इसके बाद हमने बाहर निकलकर पड़ोसी को इसकी जानकारी दी।

पीड़ित मनोहरा वेल्लू ने बताया कि एक वर्ष पहले विधानसभा स्थित सकरी में जमीन बेची थी। उसी का पैसा घर में रखा हुआ था। उनका कहना था कि घर में पैसे की कोई आवक नहीं हैं। तीनों भाई-बहन रहते हैं।

पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले पीड़ितों के जानकार हैं। पैसे होने की जानकारी उनके पास थी।

पुलिस जुटी जांच में

वारदात के बाद पुलिस की टीम ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। डकैत कार से उतरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपितों को पकड़ने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। क्राइम और थाने की टीमें भी शामिल हैं।