jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, 10 से अधिक घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के कारण फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई और आसपास के 2-3 मकान भी ध्वस्त हो गए। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Install Android App -

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव दूर-दूर तक छिटककर गिरे। एक शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिला। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच प्रशासन और पुलिस-फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

डीएम विशाख जी. और जॉइंट सीपी बबलू कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है तथा घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह फैक्ट्री अवैध पाई गई है, जो रिहायशी इलाके में एक घर के अंदर संचालित की जा रही थी। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।