jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है या घटना दो बाइकों की सामने से जोरदार टक्कर होने की वजह से घटित हुई है। जिसमें एक बाइक पर 3 लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति। लेकिन इस घटना में पहले बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना में बाप बेटे और रिश्तेदार की मौत

मरने वाले बाप, बेटा और एक रिश्तेदार थे जो किसी रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। ये घटना तब हुई जब सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है। यह भीषण घटना रविवार की शाम 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

- Install Android App -

कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हुमनाडाड की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम हुमनाडाड में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब एक सड़क हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जगन्नाथ सिंह 55 वर्ष, मृतक लालदेव सिंह 25 वर्ष एवं मृतक तेजबली सिंह 50 वर्ष, जो आपस में पिता पुत्र एवं साधु भाई बताई जा रहे थे। अपने रिश्तेदार के घर से रविवार की शाम को 7 बजे के लगभग वे अपने घर की ओर जा रहे थे तभी हुमनाडाड में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में पहली बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है, घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओपी जियावन, गायत्री तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसडीओपी जियावन गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “यह घटना रविवार की शाम 7 बजे की है। मृतक एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई, वहीं अज्ञात वाहन पर सवार युवक घायल है। सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”