jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

कुबेरेश्वर धाम में हुई ग्रीन शिवरात्रि, पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में शिवभक्तों ने लगाए पौधे

सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के पावन सानिध्य में इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर कुबेरेश्वर धाम में एक अनूठा और पर्यावरण-हितैषी ‘ग्रीन शिवरात्रि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। माना जाता है कि शिव प्रकृति के देवता हैं और इस बार कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने ग्रीन शिवरात्रि मनाने का आह्वान किया था।

महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे, हर हाथ में एक पौधा है और मकसद है पर्यावरण संरक्षण। शिवभक्तों ने मदिर परिसर में शिवरात्रि पर आरती के बाद पूरे विधि विधान से पौधे लगाए।
आध्यात्मिकता को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास

- Install Android App -

यह आयोजन आध्यात्मिकता को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है. एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है, उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की है। श्रद्धालुओं ने यहां पर बेल और शमी के पौधे लगाए। इनका कहना है कि प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व है, आज वातावरण प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी हो गया है।
ज्योतिर्लिंग गार्डन की स्थापना

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘ज्योतिर्लिंग गार्डन’ की स्थापना है। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा परिसर में 12 विशेष पौधे रोपे जाएंगे जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन पौधों को धाम से उनकी वास्तविक भौगोलिक दूरी के आधार पर स्केल डिस्टेंस पद्धति से रोपित किया जाएगा।