ब्रेकिंग
आखिर कब तक डंपर मालिक प्रशासन का निशाना बनते रहेंगे- सुहाग मल  प्रदेश में ‘‘स्कूल चलें हम अभियान’’ आज से शाला प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूलों में बाल सभा, विशेष भोज व... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे सिराली : सिराली थाना प्रभारी की कार्यशैली से जनता नाराज, इसी के विरोध में कांग्रेस जनता के साथ मिलकर... हंडिया: हंडिया में अदा हुई ईद की नमाज के लिए सजदे में झुके सैकड़ों सिर, देश में अमन चैन की दुआओं के ... करोड़ों जन्मों के बाद देवी भागवत सुनने का अवसर मिलता है- डॉ.कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री गण गौर पर्व हमारी संस्कृति परम्पराओ का परिचायक गण गौर शिव शक्ति की आराधना का पर्व पत्नि प्रेमी के साथ भागी : गुस्से में सिरफिरे पति ने प्रेमी के मकान पर चलाया बुलडोजर : बुलडोजर चलान... हरदा कलेक्टर के आदेश के बावजूद जारी है नरवाई जलाने की घटनाएं, प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान MP Board 10th 12th Result 2025: खुशखबरी! कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें सबसे आसान तरीका

बेंगलूरु मे पति ने पत्नि की हत्या कर सूटकेस में डाली लाश हुआ फरार! सौरभ हत्याकांड के बाद फिर एक खौफनाक हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेंगलूरु।मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद एक और खौफनाक हत्याकांड कर्नाटक के बंगलूरू मे हुआ है।जानकारी के अनुसार मृतका के मकान मालिक ने बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में होने की पुलिस को जानकारी दी।

महाराष्ट्र की रहने वाली हैं मृतका

पुलिस ने महिला के बारे में पूछताछ कर बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर पत्नि की हत्या कर पुणे भाग गया।

पति ने हत्या की जानकारी ससुराल मे दी

- Install Android App -

पुलिस को मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सम्बेकर के रूप में हुई है। आरोपी राकेश एक निजी कंपनी में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वे पिछले एक साल से डोड्डाकन्नाहल्ली में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी। गौरी ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट किया था और फिलहाल बेरोजगार थीं। वहीं, राकेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

पति पत्नि मे होते थे झगड़े

मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूत्रों के अनुसार, गौरी कई बार राकेश पर हाथ भी उठा चुकी थी। इन झगड़ों से तंग आकर राकेश अंदर ही अंदर गुस्से से भर रहा था।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे डोड्डाकम्मान हल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। महिला का शव सूटकेस में मिला है। शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं।उन्होंने कहा, “आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है।