jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

हंडिया में विधायक दोगने का ऐतिहासिक स्वागत – केवट समाज ने किया तुलादान, धर्मशाला का भूमिपूजन और गणपति मंदिर का लोकार्पण,

हंडिया।तहसील मुख्यालय हंडिया आज ऐतिहासिक अवसर का गवाह बना,जब क्षेत्रीय विधायक आर के दोगने महर्षि गालव आश्रम पहुंचे।उनके आगमन पर केवट समाज ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया और तुलादान कर अपनी आस्था व्यक्त की।केवट समाज के सखाराम केवट ने कहा कि यह दिन उनके लिए गर्व और गौरव का क्षण है।

विधायक दोगने ने इस अवसर पर कहा कि केवट समाज ने सदा समाज और धर्म की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है।तुलादान जैसी परंपरा न केवल समाज की श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक वैभव को भी जीवित रखती है।

समारोह के अगले चरण में विधायक ने केवट समाज धर्मशाला का भूमिपूजन किया। उन्होंने शिलान्यास करते हुए कहा कि धर्मशाला समाज के सामूहिक आयोजन, विवाह, सामाजिक बैठकों और धार्मिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

- Install Android App -

कार्यक्रम का समापन गणपति मंदिर के लोकार्पण से हुआ। विधायक दोगने ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया और गणपति बप्पा की आराधना की। उन्होंने कहा कि गणपति का आशीर्वाद मिलने से हर कार्य में सफलता मिलती है।

ग्राम सरपंच लखनलाल भिलाला उप सरपंच शरण तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक दोगने का स्वागत कर क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी ब्लाक अध्यक्ष महेश पटेल सिद्धांत तिवारी नगराध्यक्ष समीर तिवारी सरपंच लखनलाल भिलाला उप सरपंच शरण तिवारी तथा केवट समाज से दिलीप वर्मा सखाराम केवट लखन केवट संतोष केवट दिनेश केवट चिरोंजी केवट शांतिलाल केवट लक्ष्मी प्रसाद केवट सहित कई लोग मौजूद थे।