jhankar
ब्रेकिंग
SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल... दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, ग्रीन नेट से धूप से बचाव

झांसी मे थानेदार ने फरियादी को 41 मिनिट मे जड़े 31 थप्पड़ !  वीडियो वायरल हुआ जिला पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.। समाज मे अपराध पर नियंत्रण कर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है मगर जब ये रक्षक ही भक्षक बन जाये तो फिर क्या हालात होन्गे

सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल।

एक ऐसा ही मामला झांसी जिले के मऊरानीपुर कोतवाली का आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इंस्पेक्टर सुधाकर शाक्य फरियादी के साथ आए एक शख्स से गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

- Install Android App -

क्या था मामला

मऊरानीपुर इलाके के धमना गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त सतेंद्र भी था। इंस्पेक्टर ने सतेंद्र से उसके पिता और दादा का नाम पूछा। युवक ने दादा का नाम न बताने पर कहा कि उनका निधन उसके जन्म से पहले हो गया था।

इस पर इंस्पेक्टर भड़क गया और गालियां देने लगा। फिर अपनी सीट से उठकर सतेंद्र की थप्पड़ों से पिटाई कर दी। वीडियो में दावा किया गया है कि 41 सेकंड के अंदर इंस्पेक्टर ने 31 थप्पड़ मारे। पिटाई के दौरान पीड़ित ने पूछा, “मुझे क्यों मार रहे हो?” लेकिन इंस्पेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया और पिटाई करता रहा।वीडियो वायरल होने के बाद झांसी के एसपी देहात गोपी नाथ सोनी ने इंस्पेक्टर सुधाकर शाक्य को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।