jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल में बवाल: लेबर रूम में इंटर्न लेडी डॉक्टर्स के बीच जमकर झगड़ा

शहडोल। बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लेबर रूम, जहां प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाएं सुरक्षित इलाज की उम्मीद लेकर आती हैं। वहां इंटर्न लेडी डॉक्टरों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मरीजों के सामने डॉक्टरों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, जिससे भर्ती महिलाएं भयभीत हो गईं।

साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया
मामला तब गरमाया जब पीड़ित महिला डॉक्टर शिवानी लाखिया ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी साथी सानू अग्रवाल और योगिता त्यागी इंटर्न डॉक्टर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। कपड़े तक फाड़ दिए। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को नर्सिंग स्टाफ, गार्ड और अन्य मेडिकल कर्मियों ने देखा, जिनके नाम गवाहों में दर्ज हैं।

- Install Android App -

घटना का वीडियो सामने आया
सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब लेबर रूम की घटना का वीडियो सामने है। जिसमें मारपीट और बदसलूकी की पूरी वारदात कैद है। यही नहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो ने पूरे कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है।

पहले भी विवादों में आए हैं नाम
इंटर्न डॉक्टर का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह नफीस बस विवाद और महादेव जूस सेंटर में विवाद प्रकरण जैसी कई घटनाओं में सुर्खियों में रह चुकी है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रसव कराते समय डॉक्टर पर हमला करते हुए मोबाइल तक छीना गया।

पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता और स्टाफ ने आरोपी इंटर्न डॉक्टर के निलंबन के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। इस मारपीट कांड ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज में इलाज कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर जीवन बचाने की जिम्मेदारी है, वहां खुद डॉक्टर ही हिंसक हो जाएं तो भरोसा कैसे कायम रहेगा। इस मामले में बिरसा मुंडा मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह का कहना है कि मामला सामने आया है। कमेटी बना कर जांच कर करवाई की जाएगी।