jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

मध्यप्रदेश मे ठंड की ठिठुरन से लोग दुबके रजाई में पचमढी भोपाल जबलपुर मे भारी सर्दी पारा गिरा 8 डिग्री! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी समेत कई इलाकों में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है. भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।अगले 8 दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
दरअसल भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है, क्योंकि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट ला दी है. भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया जो 36 साल बाद नवंबर में सबसे कम है. इससे पहले 1988 में नवंबर में सबसे कम रात का तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर से आ रही ठंडी हवा का असर भोपाल संभाग और आसपास के इलाकों में ज्यादा है. अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना कम है।

पचमढी के बाद भोपाल बहुत ठंडा
पचमढ़ी को छोड़कर भोपाल मप्र का दूसरा सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहां शीतलहर का खतरा बना हुआ है. पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री रहा।
पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। यहां सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री जबलपुर में दर्ज किया गया।