jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

रतलाम में जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों की पिटाई: नशे में धुत पुलिस वालों को जमकर पीटा

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक और महिला पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी, मारपीट और गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट करने वाला शख्स पुलिसकर्मियों को पकड़ कर जोर-जोर से चिल्ला रहा है कि इन दोनों का मेडिकल करो यह दोनों नशे में है।

- Install Android App -

यह पूरी घटना रतलाम जिला अस्पताल की है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं है। हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक अपने किसी परिजन को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था और उसका डॉक्टर से विवाद हुआ था। इसके बाद चौकी पर तैनात जवान ने थाना स्टेशन रोड के जवानों को बुलाया।

पुलिसकर्मी जब अस्पताल पहुंचा, तब यह पूरा घटनाक्रम हुआ। वहां पर भारी भीड़ लगी हुई थी और कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि युवक अभी पुलिस अभिरक्षा में है। हालांकि अस्पताल और पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।